Kavita "जब हम अकेले होते हैं "

 जब हम अकेले होते हैं 

....….….........…......

जब हम अकेले होते हैं 

तब हम स्वार्थमय दुनिया से दूर होते हैं 

यही वह स्थिति होती है 

जब हम स्वयं के पास आ सकते हैं 

जब हम अपने व प्रकृति के पास आते हैं 

तब हम शक्ति व शांति का अनुभव करते हैं 

जब हम अकेले होते हैं


जब हम अकेले होते हैं तब 

अपना कोई साथी नहीं मिलता 

मन में यादों के मेले होते हैं 

याद आते ही कही गुम हो जाते हैं 

एक चित्र मन को झकोर जाता है 

जब अपना कोई मित्र यादों में आता है 

जब हम अकेले होते हैं


....…✍️ Sanyam jain Taran 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट